स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए कलेक्टर और SDM निरीक्षण के लिए जाएं अस्पताल: स्वास्थ्य मंत्री

Edited By Jagdev Singh, Updated: 01 Feb, 2020 01:38 PM

improve health services collector sdm hospital inspection health minister

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट शनिवार को सुबह पीतांबरा पीठ दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात श्री स्वामी जी महाराज, वनखंडेश्वर महादेव, श्री धूमावती माई और भैरवनाथ सहित अन्य देवी देवताओं के दर्शन...

दतिया (नवल यादव): मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट शनिवार को सुबह पीतांबरा पीठ दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात श्री स्वामी जी महाराज, वनखंडेश्वर महादेव, श्री धूमावती माई और भैरवनाथ सहित अन्य देवी देवताओं के दर्शन किए। दर्शनों के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री का कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक दांगी सहित अन्य कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

PunjabKesari

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कलेक्टर एसडीएम को निरीक्षण के लिए बार-बार अस्पताल जाते रहना चाहिए ताकि स्वास्थ्य सेवाएं जनहित तक पहुंच सकें। वहीं सफाई व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी से अच्छी जनता तक पहुंचाई जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री देर रात 1:00 बजे दतिया पहुंचे थे। उन्होंने रात्रि विश्राम दतिया सर्किट हाउस में किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!