महाराष्ट्र में महाराज को कौन पूछेगा, MP में देनी चाहिए जिम्मेदारी - इमरती देवी

Edited By meena, Updated: 24 Aug, 2019 11:07 AM

imrati devi statement on scindia

कांग्रेस द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का विरोध शुरु हो गया है। इस बात का विरोध करते हुए मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि सिंधिया को...

भोपाल: कांग्रेस द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का विरोध शुरु हो गया है। इस बात का विरोध करते हुए मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि सिंधिया को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी देने से अच्छा उन्हें मध्यप्रदेश में बड़ी जिम्मेवादी सौंपी जाती।

PunjabKesari


कौन पूछेगा महाराज को
इमरती देवी ने कहा- पार्टी के इस फैसले से मैं बिल्कुल खुश नहीं हूं। पार्टी जाने, महाराज जाने या राहुल गांधी जानें पर मैं इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हूं। अगर महाराज को कोई जिम्मेदारी देनी है तो मध्यप्रदेश में दें महाराष्ट्र में महाराज को कौन पूछेगा। इमरती देवी इस फैसले से बेहद नाराज दिखीं। बता दें कि इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की मंत्री हैं। 

PunjabKesari

कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे
वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सिंधिया का नाम सबसे आगे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को कमल नाथ खेमे के मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी देने का मतलब ये नहीं है कि वो मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में जल्द ही कांग्रेस को नया अध्यक्ष की घोषणा होने वाली है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!