सीहोर में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Jul, 2024 02:51 PM

in sehore husband killed his wife with an axe

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आने वाले बुधनी क्षेत्र में पति ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आने वाले बुधनी क्षेत्र में पति ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अभी वारदात के कारण का पता नहीं चला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को राजेश ने अज्ञात कारण के चलते अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

बुधनी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ा और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बुधनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मजदूरी करता है और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

शराब के नशे का आदि था आरोपी 

आरोपी शराब के नशे में आया और उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी शराब के नशे का भी आदि था और इसी कारण से घर में बार-बार पति और पत्नी के बीच झगड़ा होता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!