सिंगरौली में नाबालिग ने 5 लाख के गहने उड़ाए,12 घंटे में पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

Edited By meena, Updated: 23 Dec, 2025 04:50 PM

in singrauli a minor stole jewelry worth 5 lakh rupees the police solved the t

सिंगरौली जिले के मोरवा में सोमवार को हुई 5 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने 12 घंटे में कर लिया। मोरवा पुलिस ने...

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : सिंगरौली जिले के मोरवा में सोमवार को हुई 5 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने 12 घंटे में कर लिया। मोरवा पुलिस ने मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायबोर्ड में पेश किया। सोमवार को मोरवा के NCL कालोनी में रहने वाले सुनील कुमार तिवारी (40 वर्ष) ने थाने में चोरी की सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि किसी क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है और 3 हजार की नगदी सहित सोने चांदी के गहने घर से गायब हैं जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है।

PunjabKesari

पुलिस टीम ने अज्ञात चोर का पता लगाने के लिए कालोनी के पास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए इसी दौरान सूचना मिली कि एक लड़का गहने बेचने की फिराक में है। पुलिस ने NCL कालोनी से नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने सोने के 2 कंगन, एक हार, 2 चैन, 2 मंगलसूत्र, 2 इयररिंग्स व चांदी के 6 सिक्के, एक कटोरी, एक चम्मच व 3 हजार रुपए नगद बरामद किए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!