अवैध परिवहन कर दौड़ रहे ट्रैक्टर ने 2 मासूम बच्चों को कुचला, निर्दोषों की मौत का जिम्मेदार कौन?

Edited By meena, Updated: 10 Jan, 2026 05:50 PM

in singrauli a tractor ran over two minor children

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से 2 मासूमों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक अवैध मुरुम...

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से 2 मासूमों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक अवैध मुरुम परिवहन करके ले जा रहा था इसी वक्त मासूमों को कुचलते हुए फरार हो गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

पूरी घटना नौडिहवा चौकी क्षेत्र की है। जहां ग्राम पंचायत बरवाडीह के गोडगवा गांव में मुरुम से लदे ट्रैक्टर ने 2 बच्चों को कुचल दिया। हादसे में 15 वर्षीय बुद्धिमान और 14 वर्षीय मक्कलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ट्रैक्टर की मालकिन जयमाला दुबे बताई जा रही है। हालांकि ट्रैक्टर संतकुमार यादव चला रहा था। फिलहाल गांववालों को पुलिस कार्रवाई का इंतजार है। क्या पुलिस ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज करेगी या मामले को यूं ही रफा दफा कर दिया जाएगा। इधर मासूम बच्चों को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!