प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इंदौर कलेक्टर ने किसानों को दिए टिप्स

Edited By meena, Updated: 25 May, 2022 03:52 PM

indore collector gave tips to farmers to promote natural farming

प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार कवायद की जा रही है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने आज सिमरोल क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर मनीष सिंह सहित जिले...

इंदौर(गौरव कंछल): प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार कवायद की जा रही है। इसी के चलते जिला प्रशासन ने आज सिमरोल क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर मनीष सिंह सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

PunjabKesari

इंदौर जिले के सिमरोल पंचायत परिसर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों को संबोधित करते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि वर्तमान में किस तरह रासायनिक खेती मानव जीवन को प्रभावित कर रही है उस को ध्यान में रखते हुए हमें जैविक खेती और प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़ना चाहिए। खेती 3 तरह से की जाती है- रासायनिक खेती, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती। वर्तमान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन कार्य कर रहा है। शिविर में मौजूद किसानों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में कई जगह पर जैविक खेती की जा रही है। वही प्राकृतिक स्थिति को लेकर भी काम किया जा रहा है।

PunjabKesari 

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रशासन व कृषि विभाग किसानों को हर संभव मदद करेगा। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा एक एप भी तैयार की जा रही है जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं उन्हें मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। शिविर के दौरान किसानों द्वारा बताया गया कि कई किसान वर्तमान में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं जिसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जो किसान वर्तमान में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं वह अन्य किसानों को इस खेती के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें मार्गदर्शन भी प्रदान करें। शिविर के दौरान करीब 100 से अधिक किसानों द्वारा आगामी समय में सीमित हिस्से में खेती करने का संकल्प लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!