इंदौर: टोयोटा शोरूम के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, कई महंगी गाड़ियां जलकर खाक
Edited By meena, Updated: 11 Jun, 2024 12:39 PM

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई...
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना में सर्विस सेंटर में खड़ी कई कारें चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की सांघी टोयटा मोटर शोरुम का है। जहां अज्ञात कारणों के चलते सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वहां सर्विस के लिए आई कई कारें जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह शोरूम के बाहर से निकल रहे थे तभी आग भड़कती देखी और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हादसे में कितना नुकसान हुआ है यह अभी आकलन नहीं हो पाया है पर यह बात सामने जरूर आई है कि कई महंगी गाड़ियां जलकर खाक हो गई।
Related Story

इंदौर में बड़ा हादसा, नगर निगम के 2 सफाई कर्मचारी की सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस से मौत,घटना से...

इंदौर में कांग्रेस के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम पर उठे सवाल,आधे से ज्यादा परिवार कर चुके हैं पहले...

हेड कांस्टेबल को महंगी पड़ी अपराधियों के साथ बर्थडे पार्टी में फोटोशूट, किए गए निलंबित,विभाग में...

पुलिसकर्मी के थप्पड़ के बाद युवक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत

भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं! खुलकर सामने आने लगी अंदरूनी कलह

बड़े सरकारी अफसर के फार्म हाउस पर जुए का अड्डा, कई दिनों से लग रही थी लाखों की बाजी, पुलिस ने मारा...

खाड़ी देशों के युद्ध का असर MP में दिखने लगा, LPG किल्लत से रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर,खिंची...