Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Apr, 2026 09:44 AM

छतरपुर: इंदौर में पार्षद द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ नहीं गाने को लेकर उठे विवाद ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस मुद्दे पर जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। छतरपुर जिले के दौरे पर...
छतरपुर: इंदौर में पार्षद द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ नहीं गाने को लेकर उठे विवाद ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस मुद्दे पर जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। छतरपुर जिले के दौरे पर पहुंचे पटवारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।
दरअसल, इंदौर में एक पार्षद द्वारा ‘वंदे मातरम’ नहीं गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसे लेकर विपक्ष लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। ऐसे में जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। छतरपुर में मीडिया ने जैसे ही उनसे इस विवाद को लेकर सवाल पूछना शुरू किया, पटवारी ने हाथ जोड़ लिए और बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए।
इस दौरान वे सवालों से बचते हुए जल्दबाजी में निकलते नजर आए। उनका यह रवैया कैमरे में भी कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ‘वंदे मातरम’ जैसे मुद्दे पर चुप्पी साधना कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है, खासकर तब जब विपक्ष इसे राष्ट्रवाद से जोड़कर बड़ा मुद्दा बना रहा है।
फिलहाल, जीतू पटवारी की इस चुप्पी को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस विवाद पर आधिकारिक रूप से क्या रुख अपनाती है।