करोड़पति निकला इंदौर नगर निगम का उद्यान अधिकारी, EOW छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

Edited By meena, Updated: 17 Jun, 2025 01:56 PM

indore municipal corporation s garden officer turned out to be a millionaire

पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी के ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे...

इंदौर : पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी के ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे और उसकी वैध आय से अधिक संपत्तियों का भंडाफोड़ किया। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक आरएस यादव ने संवाददाताओं को बताया कि नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के खिलाफ चार करोड़ रुपये की पौधा खरीद और अन्य मामलों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि शिकायत पर विस्तृत जांच के बाद पाटिल के घर और नगर निगम में उनके दफ्तर पर छापे मारे गए। यादव ने बताया, "छापों में अब तक पाटिल और उनके परिजनों की 1.84 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की चल-अचल संपत्तियां मिली हैं जो उनकी वैध आय के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं।" उन्होंने बताया कि पाटिल और उनके परिजनों की संपत्तियों में दो भूखंड, तीन मंजिलों का एक मकान, 1.14 लाख रुपये की नकदी और 20 लाख रुपये के जेवरात शामिल हैं, जबकि उनके बैंक खातों में करीब 40 लाख रुपये जमा हैं।

PunjabKesari

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पाटिल ने अपनी पत्नी और संतानों के नाम पर 18 बीमा योजनाओं में कुल 25 लाख रुपये का निवेश किया है। यादव ने बताया, ‘‘पाटिल मस्टर कर्मी (अस्थायी कर्मचारी) के तौर पर नगर निगम में भर्ती हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्होंने 20 साल से अधिक की सरकारी सेवा में वेतन से 15 से 17 लाख रुपये कमाए हैं।'' उन्होंने बताया कि नगर निगम में पाटिल का दफ्तर सील कर दिया गया है और वहां मिले दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उद्यान अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और छापों में मिली संपत्ति का विस्तृत मूल्यांकन जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!