अंतराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, MP से लेकर गुजरात तक फैला रहा था कारोबार

Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2021 05:03 PM

interstate online cricket betting gang busted

खरगोन जिले के महेश्वर में पुलिस ने 50 लाख के टी 20 आईपीएल के सट्टे को लेकर एक बडी कार्यवाही की है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी की खरगोन विशेष टीम ने मौके से एक लाख 44 हजार रूपये नकद के साथ 5 आरोपियों को मौके से पकडा है। इस दौरान 36 मोबाइल,3 लेपटाप, 2 चाइना...

खरगोन(ओम रामनेकर): खरगोन जिले के महेश्वर में पुलिस ने 50 लाख के टी 20 आईपीएल के सट्टे को लेकर एक बडी कार्यवाही की है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी की खरगोन विशेष टीम ने मौके से एक लाख 44 हजार रूपये नकद के साथ 5 आरोपियों को मौके से पकडा है। इस दौरान 36 मोबाइल,3 लेपटाप, 2 चाइना कम्युनिकेशन सैटअप बॉक्स, एक वाईफाई राउटर,एक स्विफ्ट कार सहित बडी मात्रा में उपकरण भी पुलिस ने जब्त किये हैं। जिनकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

PunjabKesari

बीती रात आईपीएल के चन्नई और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच चल रहे मैच के दौरान आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टे पर दांव लगाया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही खरगोन जिला मुख्यालय से पहुंची विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर एक बड़ी कार्यवाही की है। यह आईपीएल का सट्टा भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि रहे भूपेन्द्र जैन के मकान में चल रहा था।

PunjabKesari

नवागत एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने मीडिया को बताया कि भूपेन्द्र जैन के मकान पर छापामार कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आईपीएल का सट्टे पर कार्यवाही की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आईपीएल मैच पर सट्टा चल रहा है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मौके से एक लाख 44 हजार रुपये नकद सहित 36 मोबाईल, टीवी और करीब 40 लाख का हिसाब किताब मिला है। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गये आरोपियों के तार किसी बड़े गिरोह या नेटवर्क से जुड़ हो सकते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!