क्या नाराज हैं मंत्री कैलाश, इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर भूमिपूजन पर हुआ ऐसा कि CM मोहन भी रह गए सन्न, सिलावट को बाजू पकड़ उठाना पड़ा

Edited By Desh Raj, Updated: 20 Jun, 2026 07:08 PM

is minister kailash vijayvargiya upset

प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर और धार्मिक नगरी उज्जैन के बीच अब सफर आसान होगा। 2935 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 48.1 किलोमीटर लंबा एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन कॉरिडोर दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 30 से 35 मिनट में पूरी कर देगा।

इंदौर (सचिन बहरानी): प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर और धार्मिक नगरी उज्जैन के बीच अब सफर आसान होगा। 2935 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 48.1 किलोमीटर लंबा एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन कॉरिडोर दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 30 से 35 मिनट में पूरी कर देगा। सिंहस्थ-2028 और महाकाल दर्शन के लिए यह कॉरिडोर एक बड़ी सौगात साबित होगा।  इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और मौजूदा हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा। इसके साथ ही व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी।केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस परियोजना का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

PunjabKesari

इसी दौरान मंच पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो काफी कुछ बयान कर रहा है। इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन एवं लोकार्पण मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ ही सीएम मोहन औऱ तमाम नेता मंच पर इस प्रक्रिया में भाग ले रहे थे लेकिन कैलाश विजयवर्गीय सबसे दूर कुर्सी पर बैठे थे, उनको ऐसा देखकर तुलसी सिलावट उनको बाजू से पकड़कर लाने लगे, लेकिन कैलाश मना करने लगे।

क्या नाराज हैं मंत्री कैलाश, भूमिपूजन मौके का नजारा देख उठने लगे सवाल

PunjabKesari

दरअसल इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर भूमिपूजन एवं लोकार्पण मौके पर इस नजारे  को देखकर कई सवाल उठ रहे हैं और कयासों का दौर शुरु हो गया है। जैसे ही मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दूसरे नेता मंच पर लोकार्पण करने के लिए खड़े होते हैं तो मंत्री कैलाश दूर अपनी कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं। उन पर जब तुलसी सिलावट की नजर पड़ती है तो वो फटाफट उनको कुर्सी से उठाने की कोशिश करते हैं और उनका बाजू पकड़ते हैं लेकिन कैलाश विजवर्गीय मना करते दिखाई दिए। इस नजारे को मोहन यादव भी देख रहे होते है लेकिन सिलावट किसी न किसी तरह कैलाश को उठाकर दूसरे नेताओं के पास मंच पर पहुंचा देते हैं और लोकार्पण कार्यक्रम में उनका हाथ लगवाते हैं। इसी दौरान सीएम मोहन भी कैलाश का हाथ पकड़ते हैं लेकिन कैलाश के चेहरे को देखकर लगा कि वो किसी चीज नाराज थे। लिहाजा ये नजारा कई सवाल खड़ा कर गया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले- दो बड़े शहरों का जुड़ना बेहद खुशी की मौका

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दो बड़े शहरों का इस तरह जुड़ना बेहद खुशी की बात है, और इससे इंदौर-उज्जैन के बीच का रिश्ता और मजबूत होगा।वही सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में बताया कि यह कॉरिडोर पितेश्वर हनुमान मंदिर से चिंतामन गणेश मंदिर तक विकसित किया जा रहा है, जिसकी लागत करीब 3000 करोड़ रुपये होगी। उन्होंने इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,मंत्री तुलसी सिलावट,सांसद शंकर लालवानी,महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!