MP Board रिजल्ट के बाद अलर्ट! सुसाइड पॉइंट्स पर पुलिस तैनात, बढ़ी निगरानी

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Apr, 2026 04:43 PM

jabalpur on alert after mp board results police guard suicide spots

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही जहां सफल छात्रों के चेहरों पर खुशी दिखी

जबलपुर: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही जहां सफल छात्रों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं असफल छात्रों में मायूसी का माहौल नजर आया। इसी को देखते हुए जबलपुर प्रशासन और पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर आ गए हैं। शहर के संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों—तिलवारा घाट, भेड़ाघाट, गौरी घाट और बरगी डैम—पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इन सभी जगहों को सुसाइड पॉइंट के तौर पर चिन्हित किया गया है, जहां रिजल्ट के बाद पहले भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हर साल रिजल्ट के बाद इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी देखी जाती है, इसलिए इस बार पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जवानों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तुरंत हस्तक्षेप करें। वहीं, स्कूलों और परिवारों की ओर से भी बच्चों को लगातार मोटिवेट किया जा रहा है।

शिक्षकों का कहना है कि फेल होना अंत नहीं है, सरकार द्वारा दोबारा परीक्षा देने का मौका भी दिया जा रहा है, ऐसे में छात्र निराश न हों और सकारात्मक सोच बनाए रखें। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनके साथ संवाद बनाए रखें, ताकि कोई भी बच्चा गलत कदम उठाने की ओर न बढ़े।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!