MP में 23, 24, 25 और 26 सितंबर तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी! कई जिलों में तेज आंधी और बारिश होगी, 3 में अलर्ट; रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Sep, 2026 11:16 AM

major weather forecast for mp from september 23 to 26 strong storms and

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य में पिछले कुछ दिनों में बारिश का प्रभाव कम देखने को मिला। कई जिलों में दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। कई जिलों में...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य में पिछले कुछ दिनों में बारिश का प्रभाव कम देखने को मिला। कई जिलों में दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 3 में अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी बुधवार को राज्य के तीन जिलों में भारी से अति भारी बारिश होगी। इस दौरान छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश की आशंका जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी तंत्र के असर से अगले चार दिन तक कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। आज यानी बुधवार 23 सितंबर और कल यानी गुरूवार 24 सितंबर को राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। जबकि 25 और 26 सितंबर को कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!