Edited By Desh Raj, Updated: 07 Jun, 2026 03:34 PM

MP में राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, इसको लेकर प्रदेश में हलचल बढ़ती जा रही है।दरअसल मध्यप्रदेश में राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है। तीसरी सीट पर बीजेपी नेताओं की ओर की जा रही बयानबाजी के बाद कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें...
(डेस्क): MP में राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, इसको लेकर प्रदेश में हलचल बढ़ती जा रही है।दरअसल मध्यप्रदेश में राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है। तीसरी सीट पर बीजेपी नेताओं की ओर की जा रही बयानबाजी के बाद कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। हालांकि कांग्रेस को अपनी ये सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन क्रॉस वोटिंग की आशंका उसको चितिंत किए जा रही है। वहीं अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी को खुली चेतावनी दे दी है।
ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा- पटवारी
जीतू पटवारी ने राज्यसभा की तीसरी सीट की अटकलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की नसीहत दी है और कहा है कि कोई भी ऐसा काम नहीं करे जो लोकतंत्र के खिलाफ हो। जीतू ने बड़ी बात बोलते हुए कहा कि नहीं तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि 500 फीसदी राज्यसभा में कांग्रेस का मेंबर तैयार है। मीनाक्षी नटराजन ही जाएंगी। बीजेपी लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें, और इसको लेकर हटधर्मिता न करे नहीं तो फिर ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा।
दरअसल कांग्रेस की सीट को लेकर भाजपा नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। पहले कैलाश विजयवर्गीय बोल चुके हैं कि वो कांग्रेस से इस सीट को छीनने की कोशिश करेंगें तो वही कल मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान से एक बार फिर प्रदेश में तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस सोच में पड़ गई।