ग्वालियर में पत्रकार निकालेंगे रविवार को तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर बनी सहमति

Edited By Devendra Singh, Updated: 06 Aug, 2022 04:50 PM

journalists will leave for tiranga yatra on sunday in gwalior

ग्वालियर में प्रेस क्लब के संयुक्त प्रयास से 7 अगस्त यानी रविवार के दिन राष्ट्रीय गौरव के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्यप्रदेश पत्रकार संघ (madhya pradesh journalist union) और प्रेस क्लब के संयुक्त प्रयास से 7 अगस्त यानी रविवार को राष्ट्रीय गौरव के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा (tiranga yatra gwalior) की तैयारियों के संबंध में मध्यप्रदेश पत्रकार संघ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक आज शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस क्लब पर आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा करते सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

तिरंगा यात्रा में साहित्यकार भी होंगे शामिल 

तिरंगा यात्रा में शहर के पत्रकार, साहित्यकार, इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी, फोटो जर्नलिस्ट आदि शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा 7 अगस्त 2022 शाम 3 बजे प्रेस क्लब भवन से शुरू होकर फूलबाग, एमएलबी रोड, पड़ाव होते हुए वापस प्रेस क्लब पहुंचेगी। जहां तिरंगा यात्रा का समापन होगा। 

PunjabKesari

बैठक में कलेक्टर हुए शामिल 

बैठक में ग्वालियर कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ- साथ ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, मध्यप्रदेश पत्रकार संघ प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र माथुर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, गुरु शरण सिंह, अमित श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सूरज शर्मा और अंकुर जैन सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!