Edited By Desh Raj, Updated: 04 Mar, 2026 05:18 PM

रतलाम में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां ट्रेन में जज की पत्नी वॉशरूम गई थी लेकिन अचानक ही उसे ‘साइलेंट अटैक’ आ गया और उसकी मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक न्यायाधीश राम कुमार चौहान निंबाहेड़ा स्टेशन पर उतरे थे लेकिन इंतजार...
(रतलाम):रतलाम में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां ट्रेन में जज की पत्नी वॉशरूम गई थी लेकिन अचानक ही उसे ‘साइलेंट अटैक’ आ गया और उसकी मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक न्यायाधीश राम कुमार चौहान निंबाहेड़ा स्टेशन पर उतरे थे लेकिन इंतजार करने के बाद उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी नहीं उतरी है तो इस मामले का पता चला।
राजस्थान के न्यायाधीश की पत्नी की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक जोधपुर से ट्रेन में सवार होकर निंबाहेड़ा जा रही जज की पत्नी की शौचालय में साइलेंट अटैक के चलते मौत हो गई। राजस्थान के न्यायाधीश राम कुमार चौहान की पत्नी जब स्टेशन पर नहीं उतरी तो जज ने पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। जज की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन के शौचालय का दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला को वाशरुम से निकालकर अस्पताल ले जाया गया।
मौत से हर कोई हैरान
जावरा अनुभाग में ट्रेन काचीगुड़ा भगत कोठी एक्सप्रेस में सवार होकर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रथम श्रेणी राजकुमार चौहान व उनकी पत्नी उषा चौहान निंबाहेड़ा के लिए जा रहे थे। पत्नी उषा चौहान भीलवाड़ा आने के 15 मिनट पहले ट्रेन के कोच क्रमांक S2 में 20 नंबर सीट पर बैठी थी। इसी दौरान वो वॉशरूम गई लेकिन फिर वापिस नहीं आई । बाद में पता चला कि उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आ गया और उनकी मृत्यु हो गई।
हालांकि न्यायाधीश राम कुमार चौहान निंबाहेड़ा स्टेशन पर उतर गए थे लेकिन काफी देर तक उनकी पत्नी नहीं उतरी है तो उन्होंने पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस ट्रेन का पीछा करते हुए मंदसौर और जावरा पहुंचे। मंदसौर में ट्रेन के शौचालय का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। फिर जावरा शहर में दरवाजा तोड़ा गया तो जज की पत्नी वहीं पड़ी थी और सांसे थम चुकी थीं। लिहाजा इस घटना से हर कोई हैरान है।