कमलनाथ छोड़ेंगे पीसीसी अध्यक्ष पद, बाला बच्चन होंगे नए अध्यक्ष

Edited By Vikas kumar, Updated: 18 Aug, 2019 11:09 AM

kamal nath leave post pcc bala bachchan new president

सीएम कमलनाथ जल्द ही पीसीसी अध्यक्ष पद छोड़ने वाले है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के अनुसार कमलनाथ पीसीसी चीफ अध्यक्ष पद से जल्द ही मुक्त होने वाले हैं...

मध्य प्रदेश: सीएम कमलनाथ जल्द ही पीसीसी अध्यक्ष पद छोड़ने वाले है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के अनुसार कमलनाथ पीसीसी चीफ अध्यक्ष पद से जल्द ही मुक्त होने वाले हैं। वहीं, 22 अगस्त को दिल्ली में होने वाली राजीव गांधी के 75वें जयंती समारोह के बाद नए पीसीसी चीफ के नाम का ऐलान होगा।

PunjabKesari

22 अगस्त को होगी नए अध्यक्ष पद की घोषणा
प्रदेश के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सीएम कमलनाथ के पंसद के व्यक्ति को मिलेगी ताकि सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ काम हो सके। उन्होंने कहा की इसके लिए बाला बच्चन पीसीसी चीफ के लिए उपयुक्त चेहरा है। सीएम कमलनाथ और सोनिया गांधी के बीच  बातचीत के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के नाम का ऐलान होगा। साथ ही सज्जन वर्मा ने कहा की 22 अगस्त को होने वाले राजीव गांधी की जयंती के आयोजन में मप्र कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!