Edited By Jagdev Singh, Updated: 23 Jan, 2020 06:19 PM
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में डबरा विकासखंड में सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ पुल के पास कुलवंत सिंह पुत्र जरनैल सिंह की हत्या के प्रयास में कुछ लोगों नेे कट्टे से गोली मार दी जिसके चलते कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तुरंत इसके...
ग्वालियर (भरत रावत): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में डबरा विकासखंड में सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ पुल के पास कुलवंत सिंह पुत्र जरनैल सिंह की हत्या के प्रयास में कुछ लोगों नेे कट्टे से गोली मार दी जिसके चलते कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तुरंत इसके बाद सिख समुदाय के लोग कुलवंत को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन कुलवंत की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल ग्वालियर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
कुलवंत सिंह पर चली गोली को लेकर सिटी पुलिस ने फरियादी जसपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी गिर्राज भार्गव, अंकुर साहू ,भूरा पंडित सहित अन्य 6 लोगों पर हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया और पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
करोड़ों की जमीन को लेकर आरोपियों और फरियादी के बीच कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था। क्योंकि दोनों पक्षों के पास उस जमीन को लेकर पूर्ण दस्तावेज है। खैर पुलिस जांच के बाद ही कुलवंत की मौत का खुलासा कर पाएगी।