शादी की खुशियां मातम में बदली! बाल कटाने जा रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Edited By meena, Updated: 19 Feb, 2026 05:58 PM

wedding celebrations turn into mourning two killed in road accident

धमधा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शादी की तैयारियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा...

धमधा (हेमंत पाल) : धमधा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शादी की तैयारियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार ग्राम बरहापुर से दो सगे भाई जगन्नाथ साहू और रोहित साहू बाल कटाने के लिए धमधा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद छोटे भाई रोहित साहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़े भाई जगन्नाथ साहू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

PunjabKesari

शादी से पहले घर में पसरा सन्नाटा

सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि 20 फरवरी को बरहापुर गांव में साहू समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दोनों भाइयों के परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और बारात जाने की तैयारी थी। घर में जहां ढोल-नगाड़े और खुशियों का माहौल था, वहीं इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है।

PunjabKesari

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की जांच धमधा पुलिस द्वारा की जा रही है और वाहन की तलाश जारी है। बरहापुर सहित आसपास के गांवों में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक को पकड़ने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!