ट्रक ने बाइक को मारी दहलाने वाली टक्कर, सास-बहू और नातिन मौके पर खत्म,रिश्तेदारी में जा रहे थे अभागे

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Feb, 2026 07:36 PM

a truck hits a bike in a horrific collision

मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। दरअसल यहां  एक तेज रफ्तार ट्रक ने खतरनाक तरीके से बाइक सवारों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही 3 की मौत हो गई

मुरैना (रोहित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। दरअसल यहां  एक तेज रफ्तार ट्रक ने खतरनाक तरीके से बाइक सवारों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही 3 की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से  घायल हो गया, घटना के बाद हाहाकार मच गया। इस भीषण टक्कर में सास-बहू और नातिन की मौके पर ही मौत हो गई।

भीषण टक्कर में सास-बहू और नातिन की मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर अंबाह बायपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

परिवार के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जा रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक हिगोना खुर्द निवासी रामबरन सेंगर अपने परिवार के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जौरा जा रहे थे। लेकिन इससे पहले वो रिश्तेदारों के यहां पहुंचते बहुत दुखद हादसा हो गया। इसी दौरान अंबाह बायपास के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामरती पत्नी रामबरन सेंगर, बहू पूनम और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि रामबरन सेंगर घायल हो गए।

इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीएसपी, टीआई सिविल लाइन, टीआई कोतवाली सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!