Edited By Vikas Tiwari, Updated: 13 Feb, 2026 02:52 PM

शहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित आवास नगर के सामने एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 36 वर्षीय राजेश गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ...
देवास (एहतेशाम कुरेशी): शहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित आवास नगर के सामने एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 36 वर्षीय राजेश गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद युवक विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार राजेश गोस्वामी ड्यूटी से अपने दोस्त के साथ आवास नगर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल विशाल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। देवास की डीएसपी बबीता बामनिया ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।