MP में बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: वरिष्ठ अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, न्यायालय के पास मचा हड़कंप

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Feb, 2026 03:20 PM

senior advocate shot dead near court in broad daylight mp stunned

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं।

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। करैरा थाना क्षेत्र में सुबह लगभग 11 बजे अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। घटना स्थल पर ही अधिवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, संजय सक्सेना अपने घर से कोर्ट जा रहे थे। न्यायालय परिसर के पास ही बाइक सवार हमलावर ने उन पर सीधे निशाना साधा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर बाइक लेकर फरार हो गए।

करैरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है और हत्या के पीछे मोटिव का पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि सभी एंगल—व्यक्तिगत रंजिश, पुरानी दुश्मनी या अन्य कारण—से जांच की जा रही है।
 
यह घटना शिवपुरी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां दिनदहाड़े शहर के बीच किसी भी अपराधी को डर नहीं लगता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!