15 अगस्त पर सरकारी स्कूल में मिले लड्डू खाकर बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 2 अस्पताल में भर्ती

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Aug, 2026 03:10 PM

laddus make children sick at mp govt school 2 hospitalized

अटेर ब्लॉक के मल्लपुरा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान बांटे गए लड्डू खाने के बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

भिंड। (देवेश चतुर्वेदी): अटेर ब्लॉक के मल्लपुरा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान बांटे गए लड्डू खाने के बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने लड्डू खाने के बाद उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत की।

PunjabKesariबताया गया कि एक बच्ची के शरीर पर रेडनेस के निशान भी दिखाई दिए। उसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि दो बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। इसी बात को लेकर परिजनों और भोजन वितरण करने वाले समूह के कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई। मामला सामने आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। अब यह जांच का विषय है कि बच्चों को बांटे गए लड्डू या भोजन में आखिर ऐसी क्या गड़बड़ी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!