पंचर लगाने वाले लड़के ने UPSC की तैयारी कर रही छात्रा को प्यार में फंसाया, बना लव जिहाद का आरोपी

Edited By meena, Updated: 24 Sep, 2021 08:02 PM

love jihad case in jabalpur

जबलपुर में एक बार फिर लव जेहाद का मामला  सामने आया उसके हिंदूवादी संगठनों ने जबलपुर के गोहलपुर थाना पहुंचकर हंगामा किया है। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती जो दिल्ली में रहकर यूपीएससी की परीक्षाओं की...

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर में एक बार फिर लव जेहाद का मामला  सामने आया उसके हिंदूवादी संगठनों ने जबलपुर के गोहलपुर थाना पहुंचकर हंगामा किया है। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती जो दिल्ली में रहकर यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसको एक मुस्लिम लड़के ने प्यार के फरेब में  बहला-फुसलाकर लव जिहाद का शिकार बना लिया है, और  उसके साथ जबरदस्ती फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेज लगाकर डिंडोरी जिले के कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया गया था जिसके बाद परिजनों को मामले की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से मिली, संगठन का आरोप है की गोहलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाला शकील जो कि पंचर की दुकान सड़क पर लगाता है। 

PunjabKesari

युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ फर्जी तरीके से शादी करने वाला था। पर डिंडोरी में फर्जी दस्तावेज लगाने के बाद मामला उजागर हो गया जिसके बाद शकील और युवती का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। वहीं लड़की के परिजन यहां वहां अपनी शिकायत लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं जिसके बाद हिंदूवादी संगठन, विश्व हिंदू परिषद व हिंदू धर्म सेना, लड़की के परिजन गोहलपुर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दी और शीघ्र ही कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

वहीं इस मामले में गोहलपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है। लड़के की तलाश की जा रही है। लव जेहाद के इस मामले में विश्व हिंदू परिषद प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में अगर 24 घंटे के अंदर कार्यवाही नहीं की जाती तो विश्व हिंदू परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!