चलती ट्रेन से युवक ने लगाई छलांग...सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, कहा- मैं परेशान हो गया अब जवाब नहीं दे सकता
Edited By meena, Updated: 20 Dec, 2025 05:37 PM

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने परेशान होकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो जारी किया...
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने परेशान होकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उसने कहा कि में नागपुर से इटारसी आया हूं और यहां से खंडवा जा रहा हूं। मैं ट्रेन में हूं और आपको बता रहा हूं कि मैं बहुत परेशान हो गया हूं। किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे सकता। इसके बाद युवक ने ट्रेन से छलांग लगा दी है।
वीडियो...
दरअसल, घटना शहर के खानशाह वाली क्षेत्र ही मृतक युवक के परिजन अब्दुल हामिद खत्री ने बताया कि युवक इरफान खत्री पिता मोहम्मद अली नागपुर में रहकर जलेबी दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को वह खंडवा के लिए निकला था लेकिन इटारसी के बाद उससे संपर्क नहीं हो रहा था। इस बीच उसका एक वीडियो सामने आया जिससे परिवार में खलबली मच गई। उसकी तलाश मे जुट गए तभी शनिवार मोघट थाने से सूचना मिली कि एक शव मिला। उसके बाद हम लोग अस्पताल पहुंचे तब देखा कि यह शव इरफान का है। हमारी पुलिस प्रशासन से एक ही मांग है कि इस घटना के पीछे जो कारण हो वह सामने लाया जाए। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपकर मामला जांच में लिया है।
Related Story

LPG की किल्लत से हाहाकार, लोग लाइन में लगे, कैटरर्स भी परेशान

यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में AIG राजेश मिश्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में देना होगा जवाब

अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और चलेगी भी- पूर्व नेता प्रतिपक्ष,जो जा रहे उन्हें जाने दो, छंटनी...

अच्छा हिंदू बनने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी...विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने MP पुलिस से मांगा जवाब

रेलवे में AI टेक्नोलॉजी की बड़ी एंट्री, अब सेकंडों में पता चलेगी मालगाड़ियों के वैगनों की हर खराबी

किसान हित में CM मोहन ने कलेक्टर्स को दे दिए कड़े निर्देश, अब अगर ये काम नहीं किया तो गाज गिरनी तय

मोहन सरकार में महिला अधिकारियों का दबदबा, आंकड़े दे रहे गवाही,अब इनको मिलने वाला है बड़ी जिम्मेवारी

घर में कपड़े बदल रही लड़की का मोहल्ले के युवक ने बनाया Video, छोटे भाई ने विरोध किया तो चाकू मारा

अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, युवक की हत्या, 12 घंटे में 6 गिरफ्तार, सच हैरान कर देगा!

बिना बताए पूरा दिन गायब रहे TI, SP को पता चला तो भड़के, ऐसी सजा दी कि बन गई सुर्खियां