लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

Edited By Vikas kumar, Updated: 22 Aug, 2019 06:15 PM

major action lokayukta police caught bribe panchayat secretary

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। मामला छतरपुर का बताया जा रहा है। यहां पर लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है..

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश में लोकायुक्त का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। मामला छतरपुर का बताया जा रहा है। यहां पर लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव बिल पास करवाने के नाम पर एक लाख की रिश्वत की मांग कर रहा था।

PunjabKesari

दरअसल, मामला छतरपुर की ईशानगर पंचायत का है। पंचायत सचिव ने सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र गुप्ता से बिल पास करवाने के नाम पर एक लाख रुपए की मांग कर रहा था। गुप्ता ने लोकायुक्त पुलिस से इसकी शिकायत की। लोकायुक्त टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने पंचायत प्रतिनिधि गुप्ता को किश्त के रुप में 25 हजार रुपए लेकर भेजा। जैसे ही पंचायत सचिव अशोक गोस्वामी ने रिश्वत की पैसे लेने लगा तभी लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।

PunjabKesari

वहीं, लोकायुक्त डीएसपी सागर खेडे की टीम ने अंजाम दिया। आरोपी अशोक ने मिठाई और निर्माण कार्य से जुड़े बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त टीम ने सचिव अशोक गोस्वामी को 25 हजार  की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!