लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई! 47 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार, मुआवजा दिलाने के एवज में मांगी थी घूस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Sep, 2026 04:33 PM

major action by the lokayukta patwari arrested red handed while accepting a

पन्ना (टाइगर खान ): पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत पटवारी हल्का क्रमांक 3 ग्राम गहदरा के मुआवजा प्रकरण में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। लोकायुक्त सागर की टीम ने पटवारी संतोष कुमार चिकवा को 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों...

पन्ना (टाइगर खान ): पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत पटवारी हल्का क्रमांक 3 ग्राम गहदरा के मुआवजा प्रकरण में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। लोकायुक्त सागर की टीम ने पटवारी संतोष कुमार चिकवा को 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने आदिवासी किसान दयाराम आदिवासी से बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने और जरूरी दस्तावेज बनवाने के एवज में कुल 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इससे पहले वह 30 हजार रुपये ले चुका था, और बाकी 47 हजार रुपये लेते समय हॉस्पिटल चौक, पन्ना में लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया। आरोपी की बाइक की डिग्गी से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है। फिलहाल कोतवाली पन्ना में कार्रवाई जारी है।

दरअसल, केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों को पहले 1 लाख 35 हजार रुपये का मुआवजा मिला था। वहीं, फरियादी दयाराम आदिवासी ने बढ़ी हुई 63 हजार रुपये की मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि पटवारी संतोष कुमार चिकवा ने यह राशि मंजूर कराने के बदले 80 हजार रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, परिवार में हुई मौतों के मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर भी रिश्वत मांगी गई। फरियादी ने पहले 30 हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन बाकी रकम देने से पहले लोकायुक्त सागर से शिकायत कर दी।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पन्ना के हॉस्पिटल चौक पर पटवारी को 47 हजार रुपये लेते ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी की बाइक की डिग्गी से बरामद की गई। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा वितरण में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोतवाली पन्ना में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!