Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jun, 2026 05:13 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां आदिम जाति विकास विभाग में कई अधिकारियों का तबादला किया है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है।
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां आदिम जाति विकास विभाग में कई अधिकारियों का तबादला किया है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है।

जारी सूची के मुताबिक, विभाग ने तीन अपर संचालकों के तबादले किए है। इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। विभाग का कहना है कि अनुसूचित क्षेत्रों में संचालित जनजातीय विकास और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर निगरानी और समन्वय को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
खास बात यह है कि यह फेरबदल बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में चल रही विभिन्न योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। विभागीय आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।