Video: लॉकडाउन के बीच इंदौर में हुई शादी, दुल्हा-दुल्हन ने मास्क पहन लिए सात फेरे

Edited By meena, Updated: 31 Mar, 2020 04:22 PM

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। हालांकि लॉकडाउन से दुनिया की रफतार थम सी गई है लेकिन इंदौर के एक जैन परिवार ने इस सबके बीच एक विवाह समारोह बेहद सादगी के साथ आयोजित किया। उन्होंने इस समारोह में किसी...

इंदौर(गौरव कंछल): वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। हालांकि लॉकडाउन से दुनिया की रफतार थम सी गई है लेकिन इंदौर के एक जैन परिवार ने इस सबके बीच एक विवाह समारोह बेहद सादगी के साथ आयोजित किया। उन्होंने इस समारोह में किसी मेहमान को नहीं बुलाया और घर की चार दीवारी में ही शादी की सारी रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई की। खास बात यह रही कि इस शादी में दुल्हे-दुल्हन समेत शामिल सभी परिवार वालों ने भी मास्क लगाया और सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल रखा।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, इंदौर के रहने वाले अक्षय जैन की बेटी किंजल का विवाह मुंबई के सेंट्रल गवर्मेंट कर्मचारी एप्पील के साथ तय हुआ था। पहले से ही निर्धारित 30 मार्च को होने वाली इस शादी को कर्फ्यू और लॉकडाउन के कारण स्थगित करने की बजाय परिवार ने तय महूर्त पर ही शादी करने का निर्णय लिया। बेहद सादगी भरे इस शादी समारोह में केवल परिवार के गिने-चुने लोग ही मौजूद रहे।

PunjabKesari
 

इसके साथ ही शादी में शामिल सभी लोगों ने सावधानी बरती और समय-समय पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया। यहां तक की सोशल डिस्टेंस को भी मैंटेन रखा। साथ ही दूल्हा जहां सेहरे के साथ मास्क पहने नजर आया तो दुल्हन ने भी मास्क पहन कर सात फेरे लिये।
इसे लेकर दुल्हन के पिता अक्षय जैन का कहना है कि, उन्होंने अपनी बेटी का विवाह बेहद धूमधाम से करने का सोचा था, लेकिन इसी के चलते उन्होंने पहले तो 40 ट्रस्ट के पदाधिकारियों से अमुमति मांगी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। इसलिये उन्होंने तय किया कि वे बेहद सादगी से शादी का आयोजन करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!