महापौर भार्गव ने जीतू पटवारी को खुली बहस की दी चुनौती,कहा- तथ्यहीन बयानबाजी से नहीं चलती राजनीति

Edited By meena, Updated: 09 Jun, 2026 03:30 PM

mayor bhargava challenged jitu patwari to an open debate

.शहर की जल व्यवस्था और पानी की गुणवत्ता को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला।

इंदौर (सचिन  बहरानी) : शहर की जल व्यवस्था और पानी की गुणवत्ता को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला। बीजलपुर स्थित 30 एमएलडी जीएसआर परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर ने पटवारी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी देकर राजनीति नहीं की जा सकती। महापौर ने कहा कि पानी का डिस्ट्रीब्यूशन, सप्लाई सिस्टम, गुणवत्ता और नर्मदा जल की संपूर्ण व्यवस्था को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी लंबे समय तक विधायक रहे हैं और उन्हें राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव भी है, इसलिए उन्हें शहर की वास्तविक जल व्यवस्था की जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो खुद को गरीब किसान का बेटा बताते हैं और अपने कार्यकर्ताओं को लाखों रुपये की घड़ियां उपहार में देते हैं, वे इंदौर की जल व्यवस्था पर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।महापौर ने कहा कि यदि पटवारी के पास तथ्य हैं तो वे सार्वजनिक मंच पर केवल इंदौर के पानी, उसकी सप्लाई, गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था पर उनसे खुली बहस करें।महापौर ने कहा कि भाजपा परिषद ने पिछले वर्षों में पानी की नेटवर्किंग और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है, जिसके कारण सीमित संसाधनों के बावजूद बढ़ती आबादी तक पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए शहर की छवि खराब करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इंदौर की जनता विकास और काम की राजनीति को समझती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!