MP में जीतू पटवारी के साले पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; अस्पताल में भर्ती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Jun, 2026 12:07 PM

jitu patwari s brother in law attacked with a sharp edged weapon

इंदौरः मध्यप्रदेश कांग्रेस के इंदौर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साले  संजय पटेल पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि कार से टक्कर मारने के बाद तलवार से वार किया गया है। गंभीर घायल युवक को...

इंदौरः मध्यप्रदेश कांग्रेस के इंदौर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साले  संजय पटेल पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि कार से टक्कर मारने के बाद तलवार से वार किया गया है। गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना एबी रोड स्थित पंजाबी ढाबे के पास हुई। जहां जीतू पटवारी के रिश्ते में साले यशवंतनगर निवासी संजय पटेल को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि वह मोटरसाइकल से खेत की ओर जा रहा था। कार की टक्कर से वह सड़क किनारे गिर गया। जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और तलवार से हमला किया गया। हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पहले मानपुर अस्पताल, फिर इंदौर रेफर किया गया।

परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले हुई नाली निर्माण के रंजिश को लेकर मिथुन ठाकुर निवासी यशवंतनगर, धनसिंह ठाकुर, विरेन सिंह पटेल ने अन्य साथियों के साथ मिलकर संजय पर हमला किया है। परिजनों का दावा है कि हमले में संजय के दोनों हाथ और दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हुए हैं। थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे का कहना है कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!