इंदौर में व्हाइट टॉपिंग सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन, महापौर ने किया शुभारंभ

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Nov, 2024 06:08 PM

mayor inaugurated road construction work in indore

डेन्टल कॉलेज चौराहे से एबी रोड़ तक क्षतिग्रस्त सड़क को अब उच्च गुणवत्ता वाली सीमेन्ट कांक्रीट सड़क से बदला जाएगा

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में डेन्टल कॉलेज चौराहे से एबी रोड़ तक क्षतिग्रस्त रोड़ के स्थान पर व्हाइट टॉपिंग सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। डेन्टल कॉलेज चौराहे से एबी रोड़ तक क्षतिग्रस्त सड़क को अब उच्च गुणवत्ता वाली सीमेन्ट कांक्रीट सड़क से बदला जाएगा, जिससे यातायात में सुगमता आएगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

PunjabKesariमहापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा की इंदौर में व्हाइट टॉपिंग सड़क का काम आज से शुरू किया गया है, जल्द ही शहर के सभी इलाकों में जहां डामर की सड़कें हैं। उनको सही किया जाएगा और इस तरह की सड़कों को बनाया जाएगा,इससे सड़कों को मजबूती मिलेगी और निगम पर भी आर्थिक भार कम होगा, इस मौके पर एमआईसी के तमाम सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!