अब पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम से उनके निवास पर MP के राज्यमंत्री ने की मुलाकात, सियासी अटकलों का बाजार गर्म

Edited By meena, Updated: 08 Sep, 2026 09:16 PM

minister lakhan patel met narottam mishra in bhopal

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। दतिया उपचुनाव में हार के बाद नरोत्तम मिश्रा आलोचना के शिकार हुए थे और उनके राजनीतिक भविष्य...

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। दतिया उपचुनाव में हार के बाद नरोत्तम मिश्रा आलोचना के शिकार हुए थे और उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगने लगी थी। लेकिन हाल ही में ओरछा से सामने आई तस्वीर से राजनीतिक हवाओं ने मानों रुख बदल लिया हो। इसके बाद आए दिन भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकातों की तस्वीरें सामने आ रही है।  आज मंगलवार को पथरिया विधायक व मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल ने उनके भोपाल में मिलने पहुंचे हैं। खुद नरोत्तम मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पेज से इस मुलाकात की तस्वीर सांझा की है। जिसके बाद से एक बार फिर सियासी फिजा में हलचल पैदा हो गई है।

लगातार दिग्गजों की मुलाकातों से बढ़ रही सियासी हलचल

ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐतिहासिक जहांगीर महल का दौरा किया था।  इस दौरान नरोत्तम मिश्रा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। खास बात ये रही कि इस दौरान नरोत्तम मिश्रा के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी नजर आए। 

वहीं बीते दिन भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का नरोत्तम मिश्रा के आवास पर पहुंचना सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है। जामवाल के अलावा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी मिश्रा से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात अलग-अलग समय पर हुई। वहीं भोपाल स्थित निवास पर मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह भी नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!