Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Aug, 2026 11:31 AM

MP desk: मध्यप्रदेश के जबलपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक उसे स्कूल के बाहर से अपहरण कर ले गया था। होटल के बंद कमरे में संबंध बनाए गए। इसके बाद आरोपी उसे...
MP desk: मध्यप्रदेश के जबलपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक उसे स्कूल के बाहर से अपहरण कर ले गया था। होटल के बंद कमरे में संबंध बनाए गए। इसके बाद आरोपी उसे स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। छात्रा के स्कूल पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़े हैं। वहीं, इस घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा दुष्कर्म का शिकार हुई है। आरोपी छात्रा को स्कूल के बाहर से जबरन अपने साथ ले गया। आरोपी ने पहले छात्रा की स्कूल यूनिफॉर्म बदलवाई और फिर उसे विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी की। वारदात के बाद आरोपी छात्रा को वापस स्कूल के पास छोड़ गया। जब छात्रा स्कूल पहुंची, तो उसकी तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। छात्रा की हालत देख स्कूल प्रबंधन ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।
मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। माढ़ोताल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय आरोपी नीलेश चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।