भोपाल में रिपोर्टिंग कर लौट रहे पत्रकार पर हमला, सिर पर चाकू से किया वार

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Apr, 2025 05:21 PM

miscreants attacked a journalist in bhopal

भोपाल में पत्रकार पर बदमाशों ने किया हमला

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल के मिसरोद थाने के पारस हरमिटेज के पास रविवार देर रात रिपोर्टिंग कर लौट रहे पत्रकार और उसके साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना होशंगाबाद रोड़ पर पारस हरमिटेज के सामने की है। घायल विशेष कुमार, ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी विजय, के साथ बाइक से लौट रहे थे।

तभी होशंगाबाद रोड पर पहले से बैठे 10 से 12 युवकों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। जिससे उन्हें ब्रेक लगाना पड़ा और गिरते-गिरते बचे जब वो साइड से निकलने की कोशिश करने लगे तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

PunjabKesariएक युवक ने उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया और साथी विजय पर डंडे से हमला किया, हमलावरों ने दोनों को बाइक से खींचकर नीचे के गिराया और बेरहमी से पीटा हमले में विशेष के सिर से काफी खून बहा जिससे वो बेहोश हो गए। वहीं एसीपी रजनीश कश्यप का कहना है CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!