MP में गर्मी से मचा हाहाकार, इस दिन प्रदेश में मानसून देगा दस्तक

Edited By suman, Updated: 01 Jun, 2019 11:52 AM

monsoon will give rain in the state

एमपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार है। महाकौशल क्षेत्र में जानलेवा गर्मी पड़ रही है। गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जबलपुर में पारा 120 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को 46.8 डिग्री सेल्शियस पर...

भोपाल: एमपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार है। महाकौशल क्षेत्र में जानलेवा गर्मी पड़ रही है। गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जबलपुर में पारा 120 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को 46.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग, भोपाल के मुताबिक सन 1900 के बाद जबलपुर में पहली बार तापमान इतना अधिक रिकॉर्ड हुआ है।  इससे पहले 20 मई 1954 को जबलपुर में अधितकम तापमान 46.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।मौसम विभाग के मुताबिक इस साल सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।  अगस्त में 99 फीसदी मानसून का अनुमान है। 6 जून तक मानसून केरल में दस्तक देने लग सकता है। इसके बाद मानसून आगे बढ़ेगा, लिहाज 6 जून तक गर्मी से निजात मिलना मुश्किल है।

PunjabKesari
 

भोपाल में सीज़न का सबसे गर्म दिन
राजधानी भोपाल में भी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में यह इस साल का सबसे गर्म दिन था।

 

PunjabKesari

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
रीवा में अधितकम तापमान शुक्रवार को 47 डिग्री रहा. वहीं खजुराहो, दमोह, नौगांव, सीधी और सतना में अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा ग्वालियर, सागर, उमरिया, रायसेन, होशंगाबाद, खरगोन और राजगढ़ में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा।

PunjabKesari

 

मौसम विभाग की चेतावनी
लोगों के लिए आने वाले दिन और परेशानी भरे रह सकते हैं. मौसम विभाग ने छतरपुर, सागर, दमोह और खरगोन में तीव्र लू चलने की संभावना जताई है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, होशंगाबाद, रीवा, शहडोल, भोपाल, जबलपुर और इंदौर में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!