अयोध्या पहुंचे MP के कांग्रेस विधायक, राम लला के दर्शन करके देश-प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली

Edited By meena, Updated: 25 Jan, 2024 06:15 PM

mp congress mla sachin yadav reached ayodhya

कांग्रेस नेतृत्व ने भले ही 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया था

भोपाल (विवान तिवारी) : कांग्रेस नेतृत्व ने भले ही 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया था। लेकिन अब कांग्रेस नेता अयोध्या पहुंच रहे हैं। जी हां मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक सचिन यादव अब भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं। सचिन यावव मध्यप्रदेश कांग्रेस के पहले विधायक हैं जो न्योता ठुकराने के बाद अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन किए और प्रदेश-देश की खुशहाली की प्रार्थना की।

PunjabKesari

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के लिए कांग्रेस ने इंकार कर दिया था। न्योता ठुकराने को लेकर जमकर बवाल भी मचा था। यहां तक कुछ नेताओं ने इस बात से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि 22 जनवरी के बाद कांग्रेस के नेता अयोध्या जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!