एमपी क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, मां के सीने से लिपटा मिला मासूम का शव; मंजर देख हर आंख हुई नम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 May, 2026 12:22 PM

mp cruise ship accident death toll rises to nine body of infant found clinging

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी बांध में क्रूज नाव पलटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बृहस्पतिवार को चार शव मिले थे तथा आज तड़के बचाव अभियान के दौरान पांच और शव बरामद किए गए जिससे मृतकों की संख्या नौ हो गई है।...

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी बांध में क्रूज नाव पलटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बृहस्पतिवार को चार शव मिले थे तथा आज तड़के बचाव अभियान के दौरान पांच और शव बरामद किए गए जिससे मृतकों की संख्या नौ हो गई है। वहीं, आज सुबह मां की सीने से लिपटा मासूम बच्चे का शव मिला। यह मंजर देख हर किसी की आंख नाम हुई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बरगी बांध में 29 यात्रियों और दो चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक क्रूज नाव बृहस्पतिवार शाम अचानक आए तूफान के कारण पलट गई थी। यह बांध नर्मदा नदी पर बना हुआ है। घटना की सूचना पर सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में अब तक 9 लोगों को मौत हो चुकी है। कई लापता लोगों की तलाश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण पानी में लहरें उठने लगीं जिसके बाद कई यात्रियों ने चालक दल से क्रूज किनारे ले जाने की गुहार लगाई लेकिन चालक दल इन आवाजों को सुन नहीं सका और नाव बहकर पलट गई। वहीं, 'लाइफ जैकेट' पहने कुछ यात्रियों को स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से बचाया।
 
PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और कहा है कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है तथा हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। रेस्क्यू टीमों द्वारा लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान के पूरा होने के बाद ही हताहतों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!