Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Apr, 2026 12:11 PM

School Closed: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया गया है। भोपाल समेत कई जिलों में 30 अप्रैल तक छुट्टियां घोषित की गई है। वहीं, भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार है। इसके...
School Closed: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया गया है। भोपाल समेत कई जिलों में 30 अप्रैल तक छुट्टियां घोषित की गई है। वहीं, भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार है। इसके चलते सभी सरकारी स्कूल अब 16 जून को ही खुलेंगे। बता दें कि बच्चों को गर्मी और लू से बचाने हेतु प्रशासन ने यह अहम निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, एमपी में सभी सरकारी स्कूलों में अगले माह यानी 1 मई से ग्रीष्मावकाश शुरु हो जाएंगा। इसके अंतर्गत डेढ़ महीने की छुट्टियों के बाद बच्चों के लिए स्कूल अब सीधे 16 जून को स्कूल खुलेंगे। वहीं, राज्य में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में कक्षा 1 से आठ तक के छात्रों को पहले ही छुट्टियां दी गई है। शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश में बढ़ोत्तरी कर दी है। जिन जिलों में 30 अप्रैल तक स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है, वहां अब 16 जून तक गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। अन्य जगहों की तुलना में इन जिलों में 4 दिन ज्यादा छुट्टी रहेगी।
इससे पहले भोपाल में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की गई है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए है। जारी आदेश के मुताबिक जिले के निजी, सरकारी, सीबीएसई सहित सभी स्कूल बंद रहेंगे। जबकि कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के अभी स्कूल लग रहे है। वहीं, शिवपुरी जिले में गर्मी की वजह से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश के आदेश दे दिए गए हैं।