कलेक्टर आदेश को ठेंगा: छुट्टी के बावजूद बच्चों को बुला रहा नामी स्कूल, भीषण गर्मी में नियमों की उड़ाई धज्जियां

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Apr, 2026 03:17 PM

collector s order defied schools call children back despite

भोपालः मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। पारा लगभग 43 के पार पहुंच चुका है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी गर्मी से हाल बेहाल है। ऐसे में प्रशासन ने स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़ी राहत दी। कलेक्टर भोपाल ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के...

भोपालः मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। पारा लगभग 43 के पार पहुंच चुका है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी गर्मी से हाल बेहाल है। ऐसे में प्रशासन ने स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़ी राहत दी। कलेक्टर भोपाल ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। इसके लिए आदेश भी जारी किया गया। लेकिन, भोपाल का एक नामी स्कूल इस आदेश की उल्लंघना करता पाया गया है। जी हां यह   ईस्टर्न पब्लिक स्कूल (EPS) है। जो सरकारी आदेशों को ताक पर रखकर बच्चों को स्कूल बुला रहा है।

अजीब तर्क: सरकारी छुट्टी अपनी जगह, हमारे एग्जाम अपनी जगह
स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर साफ कर दिया है कि वे सरकारी नोटिफिकेशन को पूरी तरह नहीं मानेंगे। स्कूल का तर्क है कि उनके 'समेटिव असेसमेंट' (SA) पहले से तय थे, इसलिए PYP (प्राइमरी) के बच्चों को स्कूल आना ही होगा। स्कूल के मेसेज के अनुसार छुट्टी केवल EY यानी केजी वाले बच्चों के लिए की गई है।

PunjabKesari

नियमों की सरेआम अवहेलना
कलेक्टर ने साफ कहा है कि 30 अप्रैल तक नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टू रहेगी , इसके बावजूद स्कूल ने बच्चों को बुलाने का मैसेज जारी किया। भीषण गर्मी और लू के बीच मासूम बच्चों को बुलाकर स्कूल प्रबंधन उनकी सेहत के साथ सीधा जोखिम मोल ले रहा है।

प्रशासन से सवाल
जब शहर के अन्य सभी स्कूल सरकारी आदेश का पालन कर रहे हैं, तो ईस्टर्न पब्लिक स्कूल को नियमों से ऊपर रहने की छूट किसने दी ? अभिभावकों में इस हठधर्मिता को लेकर भारी आक्रोश है। अब देखना यह है कि कलेक्टर भोपाल इस खुले उल्लंघन पर क्या दंडात्मक कार्रवाई करते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!