UN की यूथ संसद में MP के सादिक खान ने किया देश का प्रतिनिधित्व, घर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Edited By Vikas kumar, Updated: 25 Nov, 2019 11:58 AM

mp s sadiq khan represented the country in the youth parliament of the un

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा शहर में कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे प्रतिभाशाली छात्र सादिक खान लाला का चयन UNO ने किया। इस छात्र ने इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र द्वा...

सीहोर (शैलेंद्र विश्वकर्मा): मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे प्रतिभाशाली छात्र सादिक खान लाला का चयन UNO ने किया। इस छात्र ने इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित एशियाई यूथ ससंद में भारत का प्रतिनिधित्व कर अपने विचार रखे। इंडोनेशिया से अपने घर आष्टा पहुंचने पर जनपद पंचायत सभा कक्ष में नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीहोर जिले के आष्टा में रहने वाले सादिक सत्य साईं कालेज सीहोर में फायनल इयर इंजीनियरिंग के छात्र है।

PunjabKesari, Representation of Madhya Pradesh News, Sehore News, Ashta News, Indonesia, UNO, Asian Youth Parliament, Sadiq Khan, India

दरअसल इंडोनेशिया में आयोजित हुई एशिया वर्ल्ड मॉडल युनाइटेड नेशन कांफ्रेस में एशियाई देशों से प्रतिभा शाली युवाओं को चुना जाता है। यह एक ऐसा मंच भी है जहां दुनिया भर के युवा एक ही स्थान पर एकत्रित होते हैं, जो कि नेतृत्व और कूटनीति से अपने कौशल को इम्प्रूव करते हैं ताकि वे महत्वपूर्ण सोच से दुनिया के बदलावों का हिस्सा बनें। सादिक खान सीहोर जिले के आष्टा के पत्रकार अब्दुल रऊफ लाला के बेटे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!