वर्ल्ड रेसलिंग टूर्नामेंट के रेफरी बने MP के सत्यदेव मलिक

Edited By Vikas kumar, Updated: 11 Sep, 2019 02:04 PM

mp s satyadev malik becomes world wrestling tournament referee

इंदौर के रहने वाले सत्यदेव मलिक का चयन वर्ल्ड रेसलिंग टूर्नामेंट के रेफरी के रुप में किया गया है। मलिक कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में 14 से 22 सिंतंबर तक आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में नजर आएंगे..

इंदौर: इंदौर के रहने वाले सत्यदेव मलिक का चयन वर्ल्ड रेसलिंग टूर्नामेंट के रेफरी के रुप में किया गया है। मलिक कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में 14 से 22 सिंतंबर तक आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में नजर आएंगे। प्रतियोगिता के लिए विश्व से कुल 64 रेफरियों का चयन किया गया है, इसमें भारत के दो रेफरी चुने गए हैं।

PunjabKesari

सत्यदेव मलिक रतलाम रेल मंडल में डिप्टी सीटीआई के पद पर कार्यरत हैं, जिनका चयन विश्व कुश्ती प्रितयोगिता में रेफरी के रुप में किया गया है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में बतौर रेफरी अच्छा निर्णय देने वाले रेफरी का चयन ओलंपिक के लिए भी किया जाएगा। रेल विभाग के लिए यह बड़ी अपलब्धि मानी जा रही है। सत्यदेव मलिक की इस उपलब्धि पर रेल प्रबंधक आरएन सुनकर ने उन्हें सम्मानित किया है। रेल मंडल के अन्य अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!