राष्ट्रीय महासचिव बोले- 'MP कांग्रेस में लोकसभा चुनाव तक बदलाव के आसार कम'

Edited By suman, Updated: 18 Jan, 2019 11:13 AM

mp shortage of change till lok sabha polls national general secretary

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दीपक बावरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बदले जाने की संभावना कम है। अगर कोई फैसला लेना होगा तो पार्टी हाईकमान लेगा। इसके अलावा निगम-मंडलों में नियुक्तियां लोकसभा...

भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दीपक बावरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बदले जाने की संभावना कम है। अगर कोई फैसला लेना होगा तो पार्टी हाईकमान लेगा। इसके अलावा निगम-मंडलों में नियुक्तियां लोकसभा चुनाव के बाद ही होगी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार और कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से राज्य में नए अध्यक्ष की चर्चाएं जोरों पर हैं। प्रदेश प्रभारी बावरिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 'आगामी लोकसभा चुनाव तक ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं देखता हूं, फिर भी पार्टी हाईकमान को लगे तो वह कोई कदम उठा सकता है।'

 

PunjabKesari

 

बावरिया ने कर्नाटक में चल रही सत्ता परिवर्तन की कोशिशों का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश के हालात को जोड़ा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के दौरान यहां भी 50 से 100 करोड़ रुपये में विधायकों को खरीदने की कोशिश हुई थी। भाजपा बौखला गई है, यही कारण है कि जहां भी कांग्रेस की सरकार बनी है, वहां खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब मिलेगा। 

PunjabKesari

 

राज्य मंत्रिमंडल में कई लोगों को जगह न मिलने पर जारी खींचतान के सवाल पर बावरिया ने कहा कि 'कई लोग मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, कई वरिष्ठ नेता मंत्री बनने से रह गए हैं, बड़ा जटिल विषय है, राज्य में 35 मंत्री ही बन सकते हैं, लिहाजा प्रदेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेगा।बावरिया ने साफ कर दिया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी काफी गंभीर है। राज्य में 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता में वापस आई है, सभी की अपेक्षाएं बढ़ी हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में समान विचारधारा के लोगों से गठबंधन होने की संभावना को नकारा नहीं जा सके। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!