MP Weather Update: इन 20 से ज्यादा जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, जमकर गिरेंगे ओले, ठंड फिर बढ़ेगी

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 01 Feb, 2026 05:47 PM

mp weather update western disturbance triggers rain storm alert in 20 district

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती मौसमी सिस्टम की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों ने डेरा डाल लिया है। कड़ाके की ठंड के बीच बीते 24 घंटों में प्रदेश के 15 से ज्यादा स्थानों पर बारिश...

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती मौसमी सिस्टम की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों ने डेरा डाल लिया है। कड़ाके की ठंड के बीच बीते 24 घंटों में प्रदेश के 15 से ज्यादा स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 24 घंटों में 20 से अधिक जिलों में बारिश, तेज हवाओं, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। रविवार को खजुराहो में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजगढ़ में 9.6, नौगांव में 9.8 और करौंदी कटनी, मंडला व पचमढ़ी में 10.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मैहर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और मऊगंज में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका है।

तापमान में गिरेगा पारा
रिटायर्ड मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र नायक के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों—इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच और धार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भोपाल, ग्वालियर और सागर संभाग में बूंदाबांदी के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड में अस्थायी बढ़ोतरी महसूस होगी।

कोहरे की चेतावनी
5 और 6 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहेंगे। बारिश के बाद 7 फरवरी से ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्रों में कोहरा बढ़ने की संभावना है।

भोपाल का हाल
राजधानी भोपाल में फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और धुंध का असर बना रहेगा। हवाओं की गति 14–16 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 27 और रात का 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!