26 minutes ago
6 hours ago
12 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
10 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
भय्यू महाराज के वित्तीय उत्तराधिकार मसले में अभी कोई फैसला नहीं : ट्रस्ट
Edited By kamal, Updated: 14 Jun, 2018 06:52 PM
भय्यू महाराज की खुदकुशी के दो दिन बाद उनके स्थापित ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने वीरवार को कहा कि आध्यात्मिक गुरु के वित्तीय उत्तराधिकार के मसले में फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है।
इंदौर : भय्यू महाराज की खुदकुशी के दो दिन बाद उनके स्थापित ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने वीरवार को कहा कि आध्यात्मिक गुरु के वित्तीय उत्तराधिकार के मसले में फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है। यह मसला भय्यू महाराज के कथित सुसाइड नोट से खड़ा हुआ है, जिसमें उनके वित्तीय अधिकार, सम्पत्ति, बैंक खाते और संबंधित मामलों में दस्तखत का हक उनके खास सेवादार विनायक दुधाड़े को सौंपे जाने का जिक्र है। दुधाड़े करीब 15 साल पहले उनसे जुड़ा था और साये की तरह उनके साथ रहता था। यह पूछे जाने पर कि क्या भय्यू महाराज का स्थापित श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इस सुसाइड नोट के मुताबिक संस्था के सारे वित्तीय अधिकार उनके सेवादार को सौंप देगा, ट्रस्ट के सचिव तुषार पाटिल ने कहा कि अभी हम इस विषय में कुछ भी सोचने की स्थिति में नहीं हैं। हमारे गुरु हमें हमेशा के लिये छोड़कर चले गये हैं जिससे हम भारी सदमे में हैं। उन्होंने संकेत दिये कि कुछ दिन बाद ट्रस्ट की बैठक आयोजित कर तय किया जा सकता है कि भय्यू महाराज के वित्तीय उत्तराधिकार मसले में क्या कदम उठाया जाये। पाटिल ने कहा कि हम कुछ दिन बाद मिल-बैठकर तय करेंगे कि भय्यू महाराज की शुरू की गयी अलग-अलग परियोजनाओं को किस तरह पूरा करना है। फिलहाल बैठक की तारीख तय नहीं की गयी है। उन्होंने बताया कि भय्यू महाराज के इंदौर में 21 मार्च 1999 को स्थापित ट्रस्ट में 11 ट्रस्टी हैं. यह संस्था मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कृषि, जल संरक्षण और सामाजिक क्षेत्र में अलग-अलग गतिविधियां चलाती है। सूत्रों के मुताबिक कथित सुसाइड नोट में भय्यू महाराज द्वारा अपनी संपत्ति का जिम्मा अपने परिवार के सदस्यों के बजाय सेवादार को सौंपे जाने के जिक्र से उनके ट्रस्ट के लोग भी भारी आश्चर्य में हैं। हालांकि, फिलहाल इस विषय में कोई खुलकर बात नहीं कर रहा है। भय्यू महाराज का वास्तविक नाम उदय सिंह देशमुख था। वह मध्यप्रदेश के शुजालपुर कस्बे के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी पहली पत्नी माधवी की नवंबर 2015 में दिल के दौरे के कारण मौत हो गयी थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में 49 साल की उम्र में मध्यप्रदेश के शिवपुरी की डॉ. आयुषी शर्मा के साथ दूसरी शादी की थी। आयुषी से उन्हें दो महीने की बेटी है। इतना ही नही भय्यू महाराज के शोक संतप्त परिवार में उनकी मां कुमुदिनी देशमुख (70) और पहली पत्नी से जन्मी बेटी कुहू (17) भी है। भय्यू महाराज (50) ने अपने बाइपास रोड स्थित बंगले में 12 जून को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कथित सुसाइड नोट के एक हिस्से में उन्होंने लिखा कि वह भारी तनाव से तंग आने के कारण जान दे रहे हैं। पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
CAD $
23/08/2026 22:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। आज अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता आपको सता सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अहम साबित हो सकता है। अपने कार्य की रणनीति किसी के साथ भी साझा न करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में प्रदर्शन पहले...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। खुद का कारोबार करने वालों को नई डील मिल सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज घर से बाहर जाने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं। फालतू का पैसा खर्च करने से बचें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। बच्चे कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा से जुड़ा कोई काम अचानक...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों का निवेश करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पार्टनर के साथ लंच पर जाने का प्लान...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम पर फोकस करने की ज़रूरत है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes