मुख्य सचिव SR मोहंती की नियुक्ति पर कमलनाथ सरकार को नोटिस

Edited By suman, Updated: 15 Feb, 2019 03:45 PM

notice of supreme court to kamal nath on appointment of chief secretary

मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव एस आर मोहंती की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। कोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की गई है। उस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।

भोपाल: मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव एसआर मोहंती की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। कोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की गई है। उस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।

PunjabKesari

एसआर मोहंती  पर आपराधिक मामला दर्ज
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती की नियुक्ति को मनोहर दयाल नाम के शख़्स ने चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में उन्होंने कहा है कि एसआर मोहंती के ख़िलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इसके बावजूद उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।

 

PunjabKesari
 

एसआर मोहंती 31 दिसंबर को ही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वो 1982 बैच के आईएएस अफसर हैं। शिवराज सरकार के दौरान मोहंती लूप लाइन में थे। सरकार बदलते ही इस पद के लिए उनका नाम सबसे पहले आया और वो रेस में सबसे आगे रहे। इससे पहले वो माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष थे। मोहंती आईआईएम अहमदाबाद से पास आउट हैं, वो रिन्यूवल एनर्जी के प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!