रक्षाबंधन के दिन कैदियों के परिजनों को दी जाएगी ये सुविधा

Edited By suman, Updated: 23 Aug, 2018 03:51 PM

on the day of rakshabandhan this family

जिला जेल छतरपुर में सजा काट रहे कैदियों के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष सुविधा दी जाएगी। कैदियों के परिवारजन इस दिन कैदियों से मुलाकात कर सकेंगे। अधीक्षक, जिला जेल छतरपुर ने रक्षाबंधन के पर्व पर विशेष मुलाकात के लिए सुविधा प्रदान की है। इसके...

छतरपुर : जिला जेल छतरपुर में सजा काट रहे कैदियों के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष सुविधा दी जाएगी। कैदियों के परिवारजन इस दिन कैदियों से मुलाकात कर सकेंगे। अधीक्षक, जिला जेल छतरपुर ने रक्षाबंधन के पर्व पर विशेष मुलाकात के लिए सुविधा प्रदान की है। इसके अंतर्गत पुरूष बंदी से केवल उनके परिवार के महिला सदस्य और छः साल से कम उम्र के बच्चे को जेल गेट के भीतर प्रवेश मिलेगा। 

PunjabKesariमहिला बंदी के भाइयों को दोपहर 2 बजे के बाद मुलाकात का समय दिया गया है। एक बंदी से अधिकतम 10 मिनट तक मिला जा सकेगा। यह सभी मुलाकात रक्षाबंधन के दिन सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर ढाई बजे तक हो सकेगी। बंदियों से मुलाकात करने के लिए परिवारजन को अपनी पहचान के लिए ड्रायविंग लायसेंस, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र अपना आधार कार्ड आदि में से कोई एक साथ में लाना जरूरी होगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!