सिवनी में एक के बाद एक भूकंप के झटके, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 22 Nov, 2020 04:41 PM

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार रात करीब 2 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि नींद से जाग लोग घर से बाहर ठंड में ठिठुरते नज़र आये। रात में मह ...

सिवनी (अब्दुल काबिज खान): मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार रात करीब 2 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि नींद से जाग लोग घर से बाहर ठंड में ठिठुरते नज़र आये। रात में महसूस जबरदस्त भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 दर्ज हुई। समाचार लिखे जाने तक जानमाल को कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Seoni, Earthquake, Earthquake tremors, people left home

जमीनी सतह से ऊपर प्रथम, द्वितीय, तृतीय मंजिल में रहने वाले लोगों को यह भूकंप का झटका और भी ज्यादा जोरदार तरीके से महसूस हुआ। सिवनी में भी पृथ्वी की गति में परिवर्तन के कारण ही भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि सिवनी में 4.7 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया। जो कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादा खतरनाक नहीं होता है। वैज्ञानिकों ने भूकंप मापने के दो पैमाने बताए हैं। एक है भूकंप की तीव्रता यानी किस गति से भूकंप आया, और दूसरा है समय अंतराल अर्थात कितनी देर तक भूकंप आया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!