3 दिन में तीसरी हत्या, पीड़ित ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने जोड़ी धारा 302

Edited By Devendra Singh, Updated: 31 Jul, 2022 05:31 PM

one person death after dispute in program at indore

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में मृत्यु भोज के कार्यक्रम में हुए विवाद में हत्या का मामला सामने आया है।

इंदौर (सचिन बहरानी): एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर अब अपराधों की राजधानी बनने की राह पर चल पड़ी है। 3 दिनों से इंदौर में हत्या थमती नहीं दिख रही है। पहली घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र में जोमाटो डिलेवरी बॉय की हत्या, फिर चंदन नगर में बेटे को बचाने आये पिता की हत्या और अब इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में मृत्यु भोज के कार्यक्रम में हुए विवाद में हत्या। दरअसल मृत्यु भोज में आया एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आज उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पुलिस ने धारा 302 को जोड़ दिया है। 

PunjabKesari

विवाद के बाद हुई थी मारपीट  

दरअसल इंदौर में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद से अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। 3 दिन में 3 हत्या की वारदात की घटना सामने आ चुकी है। अभी हाल ही में इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले राजेश सिंह चौहान का आरोपी बबलू तंवर नामक व्यक्ति से मृत्युभोज के कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया था। आरोपी बबलू ने नशे की हालत में राजेश सिंह के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से कि घायल हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

PunjabKesari

पुलिस ने जोड़ी धारा 302 

घटना के कुछ समय बाद पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा था। गंभीर हालत में राजेश सिंह चौहान की मौत हो गई। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मौत के बाद अब आरोपी पर 302 हत्या की धारा जोड़ी है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!