आगर मालवा में हार्वेस्टर मशीन से गिरा चालक,जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Oct, 2024 05:51 PM

one person died after falling from harvester machine in agar malwa

रविवार की दोपहर को हार्वेस्टर वाहन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में सुसनेर मार्ग पर आमला गांव के पास रविवार की दोपहर को हार्वेस्टर वाहन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमला में शराब दुकान के सामने खड़ी हार्वेस्टर से गिरने के कारण पंजाब के रहने वाले बलजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बलजीत को इलाज के लिए आगर के जिला अस्पताल लाया गया ,उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!